बीपी कम होने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 14:40

ये कोई भी इंसान को किसी भी कारण से हो सकते हैं जैसे शरीर में पानी की कमी, दवाई का असर, सर्जरी या गंभीर चोट, आनुवंशिक या जेनेटिक, स्ट्रेस लेना, ड्रग्स का सेवन, खान पान की बुरी आदतें, ज्यादा समय तक भूखा रहना या अनियमित खान पान आदि।

1. हाइपोवोल्मिया

हाइपोवोल्मिया, लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन का सबसे आम कारण होता है। यह समस्या तब होती है, जब शरीर को पर्याप्त तरल पदार्थ नहीं मिल पाता है। शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इस स्थिति में खून की कमी, डिहाइड्रेशन, रक्तस्त्राव, हीट स्ट्रोक जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। यह स्थिति अचानक ब्लड प्रेशर गिरने का मुख्य कारण होता है।
2. शरीर में खून की कमी

कई बार चोट या घाव की वजह से शरीर से अधिक रक्तस्त्राव हो जाता है। अधिक रक्तस्त्राव की वजह से शरीर में खून की कमी हो जाती है।
3. तापमान बढ़ने की वजह से

कई बार गर्मी, धूप भी अचानक से ब्लड प्रेशर गिरने का एक कारण हो सकता है। इसकी वजह से बॉडी डिहाइड्रेट होती है, जो लो बीपी का कारण बनता है। तापमान बढ़ने पर भी ब्लड प्रेशर गिर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info